AD

Saturday 8 September 2018

साप्ताहिक भविष्य 9 सितम्बर 2018 से 15 सितम्बर 2018 तक


साप्ताहिक भविष्य 9 सितम्बर 2018 से 15 सितम्बर 2018 तक


मेष राशि : इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में क्षेत्रीय यात्राएं और भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। ननिहाल पक्ष के मध्य इस सप्ताह तालमेल बिठाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। सेहत संदर्भो में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। इस सप्ताह का द्वितीय भाग अनेक शुभ परिणाम देने वाला साबित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति और चाहत का क्रम स्थापित रहेगा। जीवन साथी के मध्य चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। आपका रूझान जीवन साथी को लुभाने की ओर हो सकता है,  इस सप्ताह आप आकर्षक परिधानों की खरीद की ओर उन्मुख हो सकते है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती उन्नति के योग रहेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में महती उन्नति के योग रहेंगे। चल रही पीड़ाएं समाप्त रहेगी। शारीरिक ताकत में इज़ाफा रहेगा। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत में नरमी के आसार रहेंगे तथा धन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। विरोधी पक्ष को पराजित करने की क्षमताओं में वृद्धि के योग रहेगें। उत्पादन व विक्रय लक्ष्य का प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

वृषभ राशि : इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही वृष राशि के जातक एवं जातिकाओ को योग्यताओं को निखारने में महती प्रगति के योग रहेंगे। शैक्षिक, तकनीक, चिकित्सा, सौंदर्य, फिल्म के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासलि करने के सुअवसार रहेगे। इस सप्ताह प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। संतान पक्ष के हाथ पीले करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह महती प्रगति प्राप्त होने के योग रहेंगे। इस सप्ताह का द्वितीय भाग कई संदर्भों में प्रतिकूल परिणाम देने वला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य मे आपकों स्थानीय क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ सकती है। पूंजी संदर्भों को उच्च करने में महती प्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवन साथी के अनुकूल वस़्त्राभूषणों की खरीद को हेतु आप उत्सुक हो सकते हैं। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। लंबित पड़ी योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है।

मिथुन राशि: इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को कोई न कोई शुभ समाचार पाप्त रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग विद्यमान रहेंगे। आज संबंधित अधिकारियों द्वारा आपको प्रोत्साहित किया जा सकता है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों को तीव्र करें, निश्चित सफलता प्राप्त रहेगी। गृहस्थ जीवन भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। चल रही पीड़ाओं को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आजीविका के संदर्भों में कामयाबी देने वाला रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति अधिक सुदृढ़ रहेगी, आप इच्छित वस्तुओं को संजोने और निर्माण कार्यों को मूर्तरूप देने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह प्रेम संबधों में आपको इच्छित परिणाम हासिल होने वाले रहेंगे। साथी के मध्य मधुर वार्ताओ का क्रम छिड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भोग-विलास के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग विद्यमान रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम भाग में सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। धन  संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचे।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने मे महती प्रगति के योग रहेंगे। आजीविका के संदर्भों में किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह राजनैतिक व सामाजिक जीवन में खुशहाली के योग रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमताओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। आज पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं उभर सकती हैं। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके जीवन मे सुख-शांति को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह आपकी कार्मिक योग्यताओं को वरीयता प्राप्त होने के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपका बौद्धिक स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन मे मातृत्व सुख के योग दस्तक देगे। आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता व मधुरता की स्थिति रहेगी।


सिंह राशि :सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही अचल सम्पत्ति के मामलों में महती प्रगति प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पितृ पक्ष से धन व स्नेह का लाभ रहेगा। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में खुशहाली के योग रहेंगे। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। सेहत संदर्भों में रूग्गणता और पीड़ाएं उभर सकती हैं। नियमित व्यायाम के क्रम को अवरूद्ध न करें। धन निवेश व विदेश मामलों में आपकी किस्मत बलवती रहेगी। शैक्षिक और कार्मिक योग्यताओं को बढ़ाने हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग में दीर्घावधिक के प्रवास व यात्राओं के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में  आपका रूझान धर्म कार्यों की तरफ हो सकता है। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य लंबी अवधि के कार्मिक समझौतों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में  आप वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। आपकी कार्मिक योग्यताओं को वरीयता के क्रम में रखें जाने के योग रहेंगे। सहकर्मियों के मध्य चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में कई मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपकी सेहत खिली हुई उमंग व उत्साह से परिपूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा। इस सप्ताह आपकी कार्मिक योग्यताओं का बढि़या लाभ रहेगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में वांछित तरक्की के योग रहेंगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। जीवन साथी से आज लंबे अन्तराल के बाद मुलाकात होगी, जो आपके उत्साह और प्रसन्नता को बढ़ाने वाला रहेगा। इस सप्ताह व्यापारिक संदर्भों में किसी नामी संस्था के मध्य समझौता हो सकता है। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में आपको को स्थिर सम्पत्ति का लाभ रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का अंत रहेगा। स्वजनों के सहयोग से किसी सामाजिक मामलें में आपकी सहमति बन सकती है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में पीड़ाए उभर सकती हैं। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके भाग्य को चमकाने वाला रहेगा। राजकीय संदर्भों में खुशहाली के योग रहेंगे।

तुला राशि : इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को आजीविका के संदर्भों में देश-देशान्तर में भ्रमण व प्रवास करना पड़ सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह क्रमिक उन्नति हेतु आप उन्मुख रहेंगे। विरोधी पक्ष को उनकी ही भाषा में माकूल जवाब देने का कोई ठोस तरीका आप इज़हार कर सकते हैं। धन संदर्भों में अधिक व्यय भार बढ़ सकता है। सेहत संदर्भों मे नरमी के आसार रहेंगे। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके सेहत को संवारने वाला तथा जोश व उत्साह को देने वाला रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं,  तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली क योग रहेंगे। जीवन साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणो की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग में आप साझेदारी के व्यापार में बढ़त हासिल करेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपको स्थिर सम्पत्ति का लाभ रहेगा। पिता पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति रहेगी। पारिवारिक जीवन मे हंसी खुशी के पल रहेंगे। अर्थात् इस सप्ताह के प्रथम और अंतिम भाग की अपेक्षा मध्य भाग अधिक अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।


वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही वित्तीय संदर्भों मे महती प्रगति के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन मे खान-पान का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको बौद्धिक योग्यताओं को निखारने में महती प्रगति रहेगी। कला, साहित्य, संगीत, सौंदर्य, फिल्म, चिकित्सा के संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन मे संतान सुख के योग रहेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता की स्थिति और मजबूत रहेगी। यदि साथी के मध्य कोई विवाद हैं, तो उन्हें हल करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में पीड़ाएं हो सकती हैं। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में ननिहाल पक्ष के मध्य स्नेह व लगाव रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत को खिलाने वाला व शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा।

धनु राशि : धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से कार्य व व्यापार के संदर्भों में इच्छित उन्नति के योग रहेंगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। आपकी कार्मिक योग्यताओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है। कार्य व व्यावसाय हेतु अनुकूल माहौल प्राप्त रहेगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही भू-भवन के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में आपका वित्तीय स्तर उच्चता की ओर तेजी से बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन मे रहन-सहन का स्तर उच्च रहेगा। आधुनिक सुख के साधनों में को जुटानें में महती प्रगति रहेगी। प्रतियोगी व कलात्मक, क्रीड़ा, संगीत, फिल्म, नृत्य, वाणिज्य के संदर्भों में ख्याति रहेगी। कहीं न कहीं से कोई सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में साथी के मध्य तालमेल का स्तर पहले के मुकाबले अधिक रहेगा। यदि कोई मतभेद हैं, तो उन्हें समाप्त करने में महती प्रगति रहेगी। इस सप्ताह के मध्य भाग से संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार रहेगा। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत संदर्भों में नरमी दे सकता है और व्यय भार को बढ़ाने वाला रहेगा। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

मकर राशि : इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं का स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। आपकी भागीदारी सरकारी व निजी क्षेत्रों में बढ़ने के योग रहेंगे। किन्तु अचल सम्पत्ति में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहुओं का ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपकी कार्मिक दक्षताओं को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी क्षेत्रों की तैयारी कर रहें, तो निश्चित सफलता के योग रहेंगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। पूर्व की पीड़ाओं को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। गृहस्थ जीवन को संवारने के अवसर रहेंगे। इस सप्ताह संबंधित सेवा क्षेत्रों में आपकी तरक्की रहेगी। इस सप्ताह का अंतिम भाग प्रेम संबंधों में लगाव व चाहत को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले इस सप्ताह के अंत तक अधिक उच्च रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में संतान सुख के योग रहेंगे। किन्तु मातृ पक्ष को लेकर इस सप्ताह चिंताएं उभर सकती है। अर्थात् इस सप्ताह अधिक शुभ परिणाम रहेगे।

कुम्भ राशि : इस सप्ताह के शुरूआती भाग से ही कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को धन निवेश व विदेश संदर्भों मे इच्छित परिणाम प्राप्त होने के योग विद्यमान रहेंगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। शैक्षिक व कार्मिक योग्यताओं को निखाने तथा इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु देश-देशान्तर में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत में नरमी के आसार रहेंगे। संबंधित मामलों की उपेक्षा के बचें। इस सप्ताह के मध्य भाग में आजीविका के संदर्भों में आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपकी रूचि धर्म कार्यों की तरफ हो सकती है। सामाजिक जीवन व नेतृत्व संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपको कार्मिक व व्यापारिक उन्नति देने वाला रहेगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा आपकी कार्मिक क्षमताओं को सराहा जा सकता है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में  आपकी सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। किन्तु स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में चुनौती उभर सकती है।


मीन राशि : मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से अनेक शुभ व मांगलिक परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताकत के पूर्ण रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित हैं,  बशर्तें नियमित दिनचर्या को बनाएं रखें। इस सप्ताह का प्रथम भाग वैवाहिक जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला रहेगा। इस सप्ताह जीवन साथी के मध्य गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद हेतु सहमति बनने के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग धन निवेश व विदेश संदर्भों में सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं उभर सकती हैं। तामसिक आहारों के सेवन बचना रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग प्रतियोगी व औद्योगिक क्षेत्रों को संवारने वाला रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

facebook page